फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। पक्का तालाब स्थित एक विद्यालय में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया गया। जिसके तहत ग्रीन हाउस और ब्ल्यू हाउस के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया। जिसमें ग्रीन हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में छह विकेट खोकर 41 रन बनाए। जिसके जवाब में ब्ल्यू हाउस ने एक विकेट खोकर 42 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...