आगरा, मई 16 -- स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट क्लब ने पंचम सरफराज खान स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल में टीम ने कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया। राहुल तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर में 274 रन बनाए। आदित्य पांडेय ने 110, हिमांशु सिंह ने 38 और अमन वर्मा ने 31 रन बनाए। स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट क्लब की ओर से अमित ठैनुआ और अर्जुन भारद्वाज ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट क्लब ने 22.2 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। राहुल तोमर ने 38 गेंद में 14 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 125 रन बनाए। लक्ष्य सिंह ने 71 रन का योगदान दिया। तेजिन्दर सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना ग...