पटना, जनवरी 31 -- स्पोर्ट्स महासंग्राम के तहत शनिवार को लोदीपुर स्थित एक होटल में प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों में खेलों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता व बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह व पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश उपस्थित रहे। खेल मंत्री ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह प्रिंसिपल्स मीट बिहार में एक मजबूत, पारदर्शी और टिकाऊ स्कूल खेल व्यवस्था के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.