लखनऊ, मई 31 -- गाजीपुर के सेक्टर-19 में शनिवार देर रात स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया है। कल्याणपुर निवासी मोहम्मद इमरान का बेटा मोहम्मद शाहबुद्दीन ऊर्फ अयान (18) 11वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार रात स्पोर्ट्स बाइक से फुफेरे भाई हसन के साथ मुंशीपुलिया जाने की बात कहकर निकला था। सेक्टर-19 के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे。 यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से 11वीं के छात्र की मौत पुलिस की कार्रवाई गाजीपुर पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने शाहबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। हसन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मृतक के पास से मिले मो...