मथुरा, मार्च 19 -- संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय संस्कृति स्पोर्ट्स फिएस्टा-2026 के दूसरे दिन इनडोर व आउटडोर मैदानों पर खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। दर्शक दीर्घाएं विद्यार्थियों की भीड़ और उत्साह से गूंजती रहीं। समर्थक अपने-अपने हाउस के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते नजर आए। कबड्डी, शतरंज, लॉंग जंप, वॉलीबाल और बास्केटबाल के मुकाबलों में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी (पुरुष) में नीलगिरी हाउस और विंध्यांचल हाउस की टीमें फाइनल में पहुंचीं, जबकि कबड्डी (महिला) में अरावली हाउस और शिवालिक हाउस के बीच खिताबी मुकाबला होगा। शतरंज में विंध्यांचल की खिलाड़ी लारा ने शिवालिक हाउस की हिमाक्षी को हराकर फाइनल जीता। वॉलीबाल (पुरुष) में शिवालिक और नीलगिरी हाउस तथा वॉलीबाल (महिला) में नीलगिरी और अरावली हाउस की टीमें फाइनल मे...