हमीरपुर, मार्च 24 -- मौदहा। समाजसेवी संगठन मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की जिला इकाई ने चेयरमैन रजा मोहम्मद श्रीनाथ को स्पोर्ट्स पार्क निर्माण की मांग का ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली ने मांग की परिसीमन के बाद मौदहा नगरपालिका का कार्य परिक्षेत्र में काफी विस्तार हुआ है, लेकिन पालिका को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद यहां कोई स्पोटर्स पार्क नहीं है जबकि स्पोटर्स पार्क की स्थापना नगर छोड़िए गांवों में भी हो चुकी है। ज्ञापन में नगर में शीघ्र ही एक ओपन जिम एवं बच्चों के खेल से संबंधित खेल उपकरण सहित एक स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण की मांग की गई। इस मौके पर संगठन के संगठन के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ.सत्यहरी, नगर अध्यक्ष सुमित वर्मा, आसिफ शकील, संजय प्रजापति, विनोद यादव, आरिफ अली, अमन ताहिर, ...