गोड्डा, अगस्त 31 -- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत रविवार शाम तीसरे और अंतिम दिन समारोह का समापन जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय महिला कॉलेज परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित बालक एवं बालिका बैडमिंटन टूर्नामेंट से हुआ। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चिनियां ए टीम ने थाना की टीम को हराकर खिताब जीतासमारोह का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त विसपुते यशवंत श्रीकांत, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव एवं जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो के अलावा हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा एवं जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह द्वारा मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुआ। यह ...