चम्पावत, अप्रैल 21 -- सतीश जोशी, चम्पावत। स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चम्पावत में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक बालक व बालिकाएं महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून तथा हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में भी प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट या क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन आवेदन पत्र दस मई तक जमा किए जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...