पिथौरागढ़, मई 15 -- संतोष, पिथौरागढ़। प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आगामी 21 मई को चयन ट्रायल होगा। शुक्रवार को खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक निर्धारित तिथि को सीमांत जनपद में सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से चयन ट्रायल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बॉक्ंसिग, फुटबॉल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बॉक्ंसिग, बैडमिन्टन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, निशानेबाजी, आईस खेलों व महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एथलेटिक्स, बॉक्ंसिग, बैडमिन्टन खेलों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल लिए जायेगें। यह भी पढ़ें- प्रवेश के लिए ट्रायल 19 मई को होगा यह भी पढ़ें- स्पोर्टस कालेज में प्रव...