रुद्रपुर, जुलाई 11 -- दिनेशपुर, संवाददाता। न्यू एरा पब्लिक स्कूल के छात्र कौशिक मंडल का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में हुआ है, जबकि तन्मय शर्मा ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कौशिक ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया। प्रदेश के इस प्रतिष्ठित खेल संस्थान में चयन को बड़ी उपलब्धि माना जाता है। उनकी सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। वहीं, तन्मय शर्मा ने उत्तराखंड रॉ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित डब्ल्यूआरपीएफ गदरपुर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सब-जूनियर 60 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में तन्मय ने डेडलि...