लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में रविवार को आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्पोर्ट्स विलेज फाउंडेशन की देखरेख में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और एथलेटिक्स (अंडर-15) के मुकाबले आयोजित किए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बालिकाओं की कबड्डी का मैच चल रहा था, तभी हूटिंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आयोजक पक्ष और कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच मारपीट होने लगी, जिसमें एक खिलाड़ी के सिर पर चोट आई है। बढ़ते विवाद को देख गुडंबा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अतुल सिन्हा ने मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.