कुशीनगर, मई 9 -- कुशीनगर। प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 9 व 11 में प्रवेश के लिये चयन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उप्र स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी के तहत संचालित लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर व सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेजों में कुल 518 संभावित सीटों पर प्रवेश होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन खेलसाथी पोर्टल पर किए जाएंगे, जिसका आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। कक्षा 6 के लिए आयु 9-12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12-15 वर्ष तथा कक्षा 11 के लिए 15-17 वर्ष तय की गई है। गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल के अभ्यर्थियों की ट्रायल परीक्षा 18 व 19 मई को स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में होगी। यह भी पढ़ें- नेवलापुर स्पोर्ट्स कॉलेज में जुलाई से शुरू होंगे प्रवेश, 15 साल का इंतजार खत्म, हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक्स औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.