गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गोरखपुर, हिटी। गोरखपुर नगर निगम मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नगर निगम की जमीन पर शेल्टर होम और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाएगा। इसके अलावा रोडवेज वर्कशॉप राप्तीनगर के पास एक शेल्टर होम (रैन बसेरा) का निर्माण किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य स्तरीय समिति ने 07.13 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए 03.57 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। नगर निगम की ओर से कार्यदायी संस्था नियुक्त यूपी जलनिगम नगरीय की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज यूनिट 19 ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।स्पोर्ट्स कॉलज के पास शेल्टर होम के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ 23 को करेंगे एकला बांध रिंग रोड और इको पार्क का लोकार्पण यहां शॉपिंग कॉम्प्ल...