मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खेल, पारंपरिक खेल, भारतीय संस्कृति और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन ऑफ बिहार की राज्य इकाई का गठन किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अनीता कुमारी को अध्यक्ष, नीरज शर्मा व उदय शंकर कुमार को उपाध्यक्ष और भारत कुमार साहू को महासचिव बनाया गया। विशाल कुमार व अंकित कुमार संयुक्त सचिव और मनोज कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। तन्मय दास, धीरज कुमार और अनोखी कुमारी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...