स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल पर गुरुग्राम ने मारी बाजी
गुड़गांव, जुलाई 15 -- गुरुग्राम, संवाददाता। खेलों में बेहतर प्रदर्शन की पहचान सिर्फ पदकों से नहीं होती, बल्कि उन मैदानों, सुविधाओं और तैयारियों से भी होती है, जहां से खिलाड़ी निकलते हैं। यही वजह है कि जब प्रदेश के सरकारी स्कूलों की खेल सुविधाओं का हिसाब-किताब ऑनलाइन दर्ज करने की बारी आई तो गुरुग्राम सबसे आगे नजर आया। जिले के सभी 130 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने न सिर्फ खेल संसाधनों का पूरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया, बल्कि जरूरी प्रमाण पत्र भी समय सीमा से पहले अपलोड कर दिए। ऐसे समय में, जब कई जिले अब भी आंकड़े जुटाने में लगे हैं, गुरुग्राम ने अपनी तैयारी और समन्वय का परिचय देते हुए प्रदेश के अव्वल जिलों में जगह बना ली है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: पीबीएल में लापरवाही पर सख्ती, 25 जुलाई तक दीक्षा ऐप पर साक्ष्य अपलोड करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.