पटना, फरवरी 10 -- लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के नए भवन में स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। एलएनजेपी अस्पताल वैसे संस्थान से एमओयू करेगा, जहां पहले से स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट क्रियाशील है। एमओयू के तहत संबंधित संस्थान एलएनजेपी अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेगा। एलएनजेपी के निदेशक डॉ. राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि कुछ संस्थानों से बातचीत चल रही है। जल्द ही राज्य के बाहर के किसी अनुभवी संस्थान से एमओयू होगा। एलएनजेपी अस्पताल का 400 बेड का नवनिर्मित भवन मार्च के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। नए भवन में ही स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट शुरू करनी है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने एलएनजेपी अस्पताल में सूबे का पहला स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट की स्थापना और संचालन के लिए आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.