वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में चयन ट्रायल्स के बाद प्रदेश स्तरीय अण्डर-15 एथलेटिक्स बालिका प्रतियोगिता सोमवार को हुई। लालपुर स्थित डा भीमराव आंम्बेडकर क्रीड़ा संकुल में 18 मण्डल के 96 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 800 मीटर में रचना, आतिया, करिश्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। विभिन्न वर्गों में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली एथलीटों के नाम इस प्रकार है- 400मीटर: लक्ष्मी, पलक, संजना। 100मीटर- सिमरन, अंशिका यादव, रौनक। विजेता खिलाड़ियों को पार्षद अनिता सिंह ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत उप क्रीड़ाधिकारी डा मंजूर आलम अंसारी ने किया। इस अवसर पर स्वाति सिंह, शकील अहमद, देवी प्रसाद, राजेश गौड़, चन्द्रभान यादव, नन्हे सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...