वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। विकास इंटर कॉलेज की बालिका टीम ने सोमवार को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिलास्तरीय बालिका रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में एलबीएस को 10-15 से हार का सामना करना पड़ा। खुशी पटेल, आकांक्षा भारद्वाज और कोमल गुप्ता ने टीम वर्क का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच के पहले हाफ में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दो ट्राई बनाकर बढ़त बना ली। एलबीएस की प्रियांशी सिंह, साक्षी राय और रिया राजभर ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। श्रेया पाल के एक ट्राई के जरिए स्कोर कम किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कई शानदार टैकल तथा पासिंग ने मैच को और दिलचस्प बना दिया। अंतिम समय में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.