वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साई के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में स्थानीय प्रतिभा खिलाड़ियों को भी जगह मिलेगी। इसके लिए कुश्ती समेत अन्य चार खेलों का कैंप लग सकता है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पूरे देश में 23 नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस संचालित हैं। वाराणसी में यह 24वां सेंटर है। अप्रैल से संचालित होने वाले इस सेंटर में कुश्ती, मुक्केबाजी, शूटिंग, कबड्डी और तलवारबाजी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ताकि सीनियर खिलाड़ियों से जूनियर सीख सकें। साई लखनऊ के उप निदेशक शुभांशु द्विवेदी ने बताया कि वाराणसी में चार खेलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए कुछ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए साई की ओर से स्थानीय ...