चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- चक्रधरपुर,संवाददाता सेरसा स्टेडियम में चल रहे प्रथम सेरसा पोडाहाट लीग-2026 फुटबॉल प्रतियोगिता के शुक्रवार के मैच में स्पोटिंर्ग क्लब ने भगेरिया ब्लास्टर को 2-1 गोल से हराया। स्पोटिंर्ग क्लब के जर्सी नंबर 15 अविनाश महतो को शानदार खेल प्रर्दशन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरे मैच में लट्टू उरांव एफसी ने शारदा एकादमी को 6-2 गोल से हराकर मैच जीत लिया। शानदार गोल करने एवं खेल प्रर्दशन के लिए लट्टू उरांव एफसी के जर्सी नंबर 18 अजय कुजुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...