मुंगेर, मार्च 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय फुलका मैदान में चल रहे 7 दिवसीय युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को स्पोर्टिंग क्लब फूलका और यूनाइटेड क्लब रामपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में स्पोर्टिंग क्लब फुलका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड क्लब रामपुर को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही स्पोर्टिंग क्लब फूलका के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के जर्सी नंबर 11 सुमन कुमार सुमन ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर 14 निरंजन कुमार बिच्छू ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सुमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.