प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- हीरागंज, संवाददाता। बाबागंज के प्राथमिक विद्यालय उतरार में गुरुवार को 45 बच्चो को बीईओ आशीष मिश्रा ने स्पोर्टस पोशाक वितरित किया। स्पोर्टस पोशाक पाकर बच्चो के चेहरे खुशी से खिल गए।बीईओ ने कहा अब प्रत्येक शनिवार सभी बच्चे स्पोर्टस पोशाक पहन कर स्कूल आएंगे। नियमित रुप से खेलकूद की गतिविधियो में हिस्सा लेंगे। जिससे उनके शारीरिक, मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सुमन मौर्य, शिक्षक बबलू सोनी, एआरपी राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.