चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के अग्निशमन सेवा विभाग की ओर से सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में एसएसआरवीएम इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर-20 में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 से कक्षा 10 तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। जिसमें एक समान प्रेरणादायी विषय अग्नि सुरक्षा रखा गया था। ग्रुप ए में कक्षा 8 से 10 के लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता तथा जागरूकता को रंग-बिरंगी और सार्थक चित्रकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं ग्रुप बी में कक्षा 2 से 7 तक के 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समाज में अग्निशमन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से चित्रों के माध्यम से दर्शाया। का...