पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के डाल्टनगंज अंचल क्षेत्र के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए दो नई गाड़ियों की खरीदारी की है। बिजली उपभोक्ताओं को अब निजी गाड़ी का उपयोग ट्रांसफार्मर लाने व पहुंचाने में नहीं करना पड़ेगा। नई गाड़ियों से खराब ट्रांसफार्मर को ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप(टीआरडब्ल्यू) तक लाने और नया ट्रांसफार्मर स्पॉट पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं को अब केवल खराब ट्रांसफार्मर की सूचना अपने क्षेत्र के सहायक अभियंता को बताना होगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के डाल्टनगंज अंचल के अधीक्षण अभियंता सह उप महाप्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि अंचल क्षेत्र के किसी भी क्षेत्र में खराब या नए ट्रांसफार्मर को अधिष्ठापित करने के लिए...