बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- स्पॉट एडमिशन : डिग्री कॉलेजों में 30 तक करवा लें नामांकन 31 अगस्त तक कॉलेजों को सत्यापित कर देनी होगी सारी जानकारी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के सभी डिग्री कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू हो चुका है। 30 तक छात्र अपने कॉलेजों में हर हाल में नामांकन करवा लें। 31 अगस्त तक उन सभी कॉलेजों को नामांकन कराए छात्रों को सत्यापित करते हुए पूरी जानकारी पीपीयू को देनी है। कतरीसराय राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि तीन मेधा सूची जारी होने के बाद भी जिला के नौ नए डिग्री कॉलेजों में लगभग 75 फीसदी सीट खाली रह गयी थी। यह भी पढ़ें- पीपीयू : स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले को चौथी मेधा सूची जारी बहुत से छात्रों को गृह प्रखंड से दूर वाले कॉलेजों की मेधा सूची में जगह...