पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राआप्रावि टकाना में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने विद्यालयों के बीच एनपीआरसी गणकोट की मैथ्स विजार्ड व स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में राआप्रावि टकाना के देवगिरी ने पहला, राप्रावि हुडैती की विद्या ने दूसरा, राप्रावि गणकोट की रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में राआप्रावि टकाना की दिव्या ने पहला व खुशबु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सचिव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...