कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। कुशीनगर के बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राइमरी स्कूल की दो छात्राएं स्पेस सेंटर श्रीहरि कोटा का विजिट करेंगी। बेटियां हवाई जहाज से यात्रा कर आंध्र प्रदेश पहुंचेंगी। इन दोनों बेटियों का चयन जनपद स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता से किया गया है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग कुशीनगर द्वारा पिछले 27 जनवरी 2026 को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास क्षेत्रों से आए 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कुमारी वर्षा (उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी मोतीचक), खुशी कुमारी (उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर मोतीचक) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।उनका चयन राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.