संभल, मार्च 29 -- नगर पंचायत सिरसी के उच्च प्राथमिक विद्यालय-2 सिरसी की होनहार छात्रा अब्बास सय्यदा ने अपनी मेहनत और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा का 23 मार्च को हवाई जहाज से शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जहां से चंद्रयान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों ने उड़ान भरी। आमतौर पर इस उच्च सुरक्षा वाले अंतरिक्ष केंद्र में प्रवेश पाना बेहद कठिन होता है, लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा के प्रयासों से सरकारी विद्यालय के छात्रों को यह अवसर मिला। यह भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। भ्रमण के बाद 27 मार्च को छात्रा सकुशल वापस लौटी। इसी क्रम में 'मीना मंच' कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्रा मरियम ...