फतेहपुर, अप्रैल 12 -- जहानाबाद। फिल्म स्पेशल 26 की तरह नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरोह का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। हालांकि अभी पुलिस के हत्थे एक ही शातिर चढ़ा है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ठगी के 52 हजार 500 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है। गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि आठ अप्रैल को कानपुर नगर के गोविंद नगर निवासी रंजीत सिंह ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जीत सिंह निवासी ग्राम कछवाइनपुर थाना घाटमपुर, कानपुर नगर व पांच अन्य अज्ञात लोगों ने धोखाधड़ी कर उनसे पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जहानाबाद थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह और उनकी टीम ने रविवार को अब्दुलहेपुर मोड़ तिराहे के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। ...