मिर्जापुर, फरवरी 12 -- ड्रमंडगंज। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्पेशल मॉनीटर डॉ. पूनम मलकोंडिया ने बुधवार को महुगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत कई स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता की पड़ताल की। उन्होंने छात्राओं से अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़ा सवाल पूछा और सही जवाब देने पर उनकी पीठ थपथपाई। जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं के लिए अलग से उपचारात्मक क्लास संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, रसोई और आवासीय परिसर का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापिका को शिक्षण स्तर बेहतर करने को कहा। कंपोजिट विद्यालय ड्रमंडगंज में गणित के सवाल हल करवाए। कक्षा छह के बच्चों को जमीन पर बैठा देख बीएसए को बेंच की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। बच्चों ने अतिरिक्त कक्ष और खेल मैदान की मांग भी रखी। स्थानीय लोगों ने ए...