स्पेशल परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं तीन से
कटिहार, जुलाई 31 -- कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डिग्री पार्ट 2 और पार्ट 3 स्पेशल की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 अगस्त से प्रारंभ होगी। जिला में के बी झा कॉलेज और एमजेएम महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। के बी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कटिहार जिले के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, हिस्ट्री और ज्योग्राफी के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं इस केंद्र पर तथा होम साइंस और साइकोलॉजी की परीक्षाएं महिला कॉलेज केंद्र पर आयोजित होगी। विश्वविद्यालय स्तर पर 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त तक होगा। ------ यह भी पढ़ें- Purnia News: सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के बाद 3 से 6 अगस्त तक होगी प्रायोगिक विषयों की परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.