पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग स्नातक थर्ड ईयर बीए, बीएससी व बीकॉम ऑनर्स स्पेशल का परीक्षा करवाने को लेकर शीघ्र ही परीक्षा फॉर्म भरवाने की तिथि घोषित करेगा। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग छात्र-छात्राओं के द्वारा डाटा को एकत्रित कर रहा है। इधर, पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं स्पेशल परीक्षा करवाने की मांग उठा रहे हैं। इसको लेकर 25 मई को छात्र आंदोलन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज मुखर करेंगे। पूर्व में छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन भी दिया गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं का अभी तक स्पेशल परीक्षा बीए, बीएससी व बीकॉम ऑनर्स ईयरली पार...