आगरा, मई 11 -- गाड़ी सं. 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में रेल नीर की पानी की बोतल की जगह अन्य ब्रांड की पानी की बोतल की बिक्री हो रही थी। सोमवार को ईदगाह स्टेशन पहुंची ट्रेन में चेकिंग के दौरान स्टाफ की बेईमानी पकड़ी गई। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन में जांच के दौरान 1056 अनधिकृत पानी की बोतलें बरामद हुईं। विभिन्न ब्रांड की पेजयल की बोतलों को नियमानुसार कब्जे में लेकर पार्सल कार्यालय, ईदगाह में जमा करा दिया गया। चेकिंग में सीटीआई बलजीत सिंह, गुलजार मोहम्मद, टीटीई इंदीवर मिश्र, राकेश मीणा, संजीव माथुर, हिमांशु द्विवेदी शामिल रहे। पीआरओ का कहना है कि यात्री रेल नीर की बोतल ही वेंडरों से मांगें। यदि वेंडर कोई अन्य ब्रांड की बोतल देता है तो शिकायत करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...