स्पेशल ट्रेन से जेवर और नगदी उड़ाए
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। पटना-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन में कीमती जेवर समेत सूटकेस चोरी होने का मामला सामने आया है। लगभग एक महीने पहले हुई इस घटना के संदर्भ में जीआरपी ने केस दर्ज किया है। लुधियाना की पूजा देवी ने शिकायती पत्र में बताया कि वह स्पेशल ट्रेन के एस-3 कोच में परिवार के साथ आरा से लुधियाना की यात्रा कर रही थीं। 25 जून को सुबह पांच से 6.50 बजे बनारस स्टेशन के समीप उनका सूटकेस चोरी हो गया। उसमें बिछिया, हाथभंकट, पायल, अगुथी, मांग टीका, नथिया, झुमका, लॉकेट, चेन, मंगलसूत्र और आठ हजार रुपये सहित महंगे कपड़े भी रखे थे। लुधियाना जीआरपी थाने में इसकी शिकायत की गई। फिर वहां से केस दर्ज कर कैंट जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.