वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रैदासियों को लेकर रविवार सुबह 10 बजे वाराणसी-सीरगोवर्धनपुर स्पेशल ट्रेन कैंट स्टेशन से जालंधर रवाना हुई। यह गाड़ी उद्घाटन स्पेशल बनकर शनिवार दोपहर यहां पहुंची थी। सोमवार से यह ट्रेन नियमित रूप से वाराणसी से छेहरटा (अमृतसर) के लिए चलेगी।शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन (गाड़ी संख्या-14623) सोमवार, गुरुवार ओर शनिवार को शाम 7.50 बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन से प्रस्थान करेगी। जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर होते रात 12.10 लखनऊ और अगले दिन शाम 4.35 बजे अमृतसर तथा शाम 5.10 बजे तक छेहरटा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या-14624 छेहरटा से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.15 बजे तक कैंट स्टेशन आएगी। यह भी पढ़ें- रैदासियों को लेकर पहुंची सीर गोवर्धनपुर-वार...