संवाददाता, अप्रैल 15 -- UP News: चलती ट्रेन या बस में खिड़की से हाथ निकालना या दरवाजे पर खड़े होकर बाहर देखना खतरनाक है, यह हम सब जानते हैं। इसके बावजूद अक्सर हम लोगों को ऐसे खतरे उठाते हुए देखते हैं। ऐसा ही कुछ खतरा उठाने की चूक स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक नौजवान से हुई और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। प्लेटफार्म पर सिग्नल से टकराकर उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और जिस किसी ने यह वाकया देखा वो अवाक रह गया। घटना, कुशीनगर में गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा के सोहरौना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। लड़का आनन्द विहार से बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहा था। वह कौन था और कहां का रहने वाला था यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है। घटना के बाद मौके पर...