धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। धनबाद से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है। 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई छोड़कर) प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को किया जाएगा। वहीं 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल पांच अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई छोड़कर) बुधवार और रविवार को चलेगी। इसके अलावा 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल तीन अप्रैल से 13 जुलाई तक (22 मई छोड़कर) सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल चार अप्रैल से 14 जुलाई तक (23 मई छोड़कर) मंगलवार और शनिवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...