बरेली, मार्च 4 -- होली के त्योहार पर स्पेशल नहीं नियमित ट्रेनों ने भी खूब इंतजार कराया। ट्रैक अप-डाउन है, गाड़ियां क्षमता से अधिक चला दी गईं। ऐसे में ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच रहीं। ट्रेनों का दबाव इतना हो गया, जिससे ट्रेनें रफ्तार नहीं भर पा रहीं। ऐसे में होली स्पेशल ट्रेनों को अधिक रोका जाता है। मंगलवार को 9-9 घंटा तक ट्रेनें देरी से पहुंचीं। रेलवे के अनुसार, मंगलवार को 12203 अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 3.20 घंटा देरी से दोपहर 12.48 बजे पहुंची। 05017 आनंदविहार स्पेशल ने 6 घंटा इंतजार कराया। सुबह 6 बजे आने वाली यह ट्रेन कहीं 11 बजे पहुंची। 15910 डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा विलंब से आई। वहीं श्रीगंगानगर स्पेशल 9.30 घंटा विलंब से चल रही है। यह ट्रेन शाम को 18:00 बजे आती, अब 9.30 घंटा देरी से रात को 3:30 बजे बरेली आएगी। 04621 अ...