शामली, जून 24 -- शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शामली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव मलिक ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रदेश के नॉन-टेट शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी (स्पेशल टेट) परीक्षा आयोजित कराने संबंधी शासन स्तर पर हुई पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल का आभार व्यक्त किया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 8 जून 2026 को जारी पत्र के माध्यम से अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी एवं महामंत्री उमाशंकर सिंह द्वारा 6 जून 2026 को दिए गए ज्ञापन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्...