प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। स्पेशल टीईटी से बाहर रखने पर शिक्षामित्रों ने विरोध जताया है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद का कहना है कि जब वर्षों से सेवा दे रहे अध्यापकों को अपनी सेवा बचाए रखने और पात्रता पूरी करने के लिए विभागीय/स्पेशल टीईटी में अवसर दिया जा रहा है, तो 26 वर्षों से लगातार विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को उसी अवसर से वंचित क्यों किया जा रहा है? बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने सेवा के दौरान बीटीसी प्रशिक्षण पूरा किया है। इसके बावजूद उन्हें विभागीय टीईटी का अवसर न दिया जाना उनकी समझ से परे है। यह भी पढ़ें- यूपी में स्पेशल टीईटी के आवेदन 5 सितंबर से, 56 हजार शिक्षकों को पास करनी होगी परीक्षा जिला महामंत्री सुनील तिवारी और जिला संरक्षक सुरेंद्र पांडेय का कहना है...