स्पेशल आवास के निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
कानपुर, मई 3 -- चकेरी। श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में रविवार को जवानों के लिए स्पेशल आवास के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान उप सेना नायक तनु उपाध्याय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि पीएसी में चौतरफा विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि जवानों को सुविधाएं मिलने के साथ साथ वाहिनी भी हाईटेक हो। उन्होंने बताया कि यहां पर चिन्हित भूमि में स्पेशल टाइप प्रथम के 108 आवास बनाए जाएंगे। इस मौके पर कार्यदाई संस्था यूपीपीएसीएल के कर्मी समेत शिविरपाल चंद्रेश्वर, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, दलनायक अरविंद कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.