मधेपुरा, जून 28 -- मधेपुरा। स्कूली छात्रों के बीच स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का प्रारंभिक परीक्षा दो अगस्त को आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर पोस्टर और ट्रॉफी का अनावरण किया गया। टीपी कॉलेज में आयोजित अनावरण प्रधानाचार्य सह आयोजन अध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, आयोजन सचिव सावंत कुमार रवि, प्रतियोगिता समन्वयक सोनी राज ने किया। इस अवसर पर शिक्षक चितरंजन कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार, अमित अंशु सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्पेलिंग बी चैंपियनशिप की परीक्षा दो को होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...