शाहजहांपुर, मार्च 3 -- जैतीपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में रविवार शाम स्पेलर मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हुए 12 वर्षीय रवि की हालत स्थिर बनी हुई है। उसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कंधे से अलग हुए हाथ को डॉक्टर जोड़ने में सफल नहीं हो सके। परिजनों ने सोमवार सुबह कटे हुए हाथ को गांव में मिट्टी में दफन कर दिया। विश्राम का पुत्र रवि है। रविवार को वह बिनौरा मोड़ पर सरसों का तेल निकालने वाले स्पेलर पर पहुंच गया था। बताया गया कि सरसों की खली निकालते समय उसके हाथ में पहना कड़ा मशीन में फंस गया, जिससे उसका हाथ कंधे से अलग हो गया। हादसे के समय स्पेलर मालिक तेल का डिब्बा लेने गए थे। लौटने पर मशीन बंद की गई, लेकिन तब तक गंभीर चोट लग चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में होली की तैयारियां थम गई हैं। रवि चार भाइयों और एक बहन में ...