अमरोहा, जनवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी ऋषिपाल पुत्र जयपाल सिंह की नगर के पूठ रोड पर बाइक स्पेयर पार्ट्स और रिपेयरिंग की दुकान है। शनिवार सुबह ऋषिपाल पहुंचा तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से में दीवार कटी हुई है। गनीमत रही कि चोर दुकान के अन्दर से कोई कीमती सामान या नकदी ले जाने में सफल नहीं हो सके। पीड़ित दुकानदार ऋषिपाल ने बताया कि इससे पहले भी कई बार चोरी का प्रयास किए जा चुका हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। कस्बा इंचार्ज राम प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...