स्पेन में व्याख्यान देंगे बीआरडी के डॉ. अमरेश सिंह
गोरखपुर, अगस्त 28 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह स्पेन में व्याख्यान देंगे। वह चार दिन के दौरे पर स्पेन जाएंगे। खास बात यह है कि उनकी यात्रा का खर्च इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) वहन करेगा। डॉ. अमरेश स्पेन में संक्रामक बीमारियों पर होने वाले 21 में अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होंगे। इसका विषय है ग्लोबल चैलेंज लोकल सॉल्यूशन। डॉ. अमरेश ने बताया कि यह सेमिनार 10 से 13 नवंबर तक स्पेन के मैड्रिड शहर में आयोजित होगा। इसमें वह ट्यूबरक्लोसिस में ड्रग रेजिस्टेंस पर व्याख्यान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.