सेउटा, जुलाई 31 -- स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी शहर सेउटा में मोरक्को की सीमा से हजारों प्रवासियों की अचानक घुसपैठ के कारण एक गंभीर मानवीय और सुरक्षा संकट पैदा हो गया है। सीमा पार करने की कोशिश में अब तक कम से कम 18 प्रवासियों की मौत हो चुकी है। हालात बेकाबू होने के बाद स्पेन सरकार ने सीमा पर व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना तैनात कर दी है।पूरा मामला: शुरू से अब तक जुलाई के अंतिम सप्ताह में हजारों की संख्या में प्रवासियों ने मोरक्को से स्पेनिश क्षेत्र सेउटा में प्रवेश करना शुरू कर दिया। प्रवासियों ने मुख्य रूप से तराजल ब्रेकवाटर के पास समुद्र में तैरकर, टायरों के ट्यूब के सहारे, या तटीय किनारों पर पैदल चलकर सीमा पार की। कई जगह कंटीले तारों की बाड़ को भी तोड़ा गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सीमा पर तैनात स्पेन की सिविल गार्ड पुलिस पूरी तरह से लाचार ...