न्यूयॉर्क, जुलाई 21 -- FIFA World Cup 2026: हाल ही में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले गए फुटबॉल विश्व कप में स्पेन की जीत महज संयोग नहीं है, क्योंकि इस देश ने पिछले कुछ समय से विश्व फुटबॉल में अपना दबदबा बनाए रखा है और इस खेल के सबसे बड़े मंच पर इसी की बानगी देखने को मिली। स्पेन ने रविवार को अर्जेंटीना को हराकर दूसरा विश्व कप जीता और इस तरह से मेंस, वुमेंस और यूथ प्रतियोगिताओं में हाल की जीत की लंबी सूची में एक और उपलब्धि जोड़ दी। पुरुष टीम मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता है। उसने दो बार नेशंस लीग के फाइनल में जगह बनाई, जिसमें एक बार वह चैंपियन बनी। स्पेन की महिला टीम मौजूदा विश्व कप चैंपियन है और दो बार महिला नेशंस लीग विजेता रह चुकी है। यह टीम 2025 यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी। यह भी पढ़ें- हॉकी व...