प्रयागराज, जुलाई 25 -- विज्ञान परिषद प्रयाग की ओर से नागरी सभागार अलोपीबाग में प्रो. रमेश चंद्र कपूर स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ईसीसी के डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ल ने 'स्पेक्ट्रोस्कोपी के नए आयाम' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रोस्कोपी का उपयोग मसालों, जड़ी-बूटियों और पेय पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट क्षमता के विश्लेषण, खाद्य पदार्थों में रेडिएशन की मात्रा के अध्ययन, मेडिकल और डर्मेटोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसके अलावा मार्बल, हीरे और क्रिस्टल के विश्लेषण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता परिषद के सभापति प्रो. कृष्ण बिहारी पांडेय ने की। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, विजय चितौरी, शंकर लाल मजूर, डॉ. अमरनाथ सिंह, डॉ. शारदा सुंदरम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...