वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के स्थानीय सेंटर के दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'स्पेक्ट्रम-मृदंग 2026' का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने आकर्षक फैशन वॉक की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ालालपुर स्थित संस्थान परिसर में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश औद्योगिक सहकारी संघ, वाराणसी के अध्यक्ष अमरेश कुशवाहा ने कहा कि निफ्ट ने फैशन जगत में करियर बनाने वाले युवाओं को नई दृष्टि प्रदान की है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निफ्ट के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान लघुकथा कथन, तीव्र कविता, पॉपकॉर्न प्रश्नोत्तरी, छवि और कल्पना, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, स्टैंड-अप कॉमेडी, हिप-हॉप प्र...