वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में आयोजित 55वीं तीन दिनी संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रस्सीकूद में 39 जीटीसी और कबड्डी में केवि चेरो सलेमपुर का जलवा रहा। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चंद्र भूषण प्रकाश वर्मा ने किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के साथ हौसला अफजाई भी की। खेल शिक्षक डॉ. मनिंदर सिंह ने बताया कि दूसरे दिन कबड्डी अंडर-14 वर्ग के अंतर्गत कुल चार मैच खेले गए। पहले मैच में चोपन बनाम बीएलडब्ल्यू. क्रमांक-4 के बीच मुकाबला हुआ। इसमें चोपन विजयी रहा। अन्य मुकाबलों में केवि चेरो सलेमपुर ने बीएलडब्ल्यू क्रमांक-4 को केवि 39 जीटीसी ने चोपन को, चेरो सलेमपुर ने बीएलडब्ल्यू क्रमांक-4 को आसानी से पराजित कर पूरे अंक हासिल कर लिये। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.